जेवर साफ करने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, झारखंड की 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार


खुटार (शाहजहांपुर)।
खुटार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जेवर व बर्तन साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने झारखंड के चार महिलाओं समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिलाएं गांव मोहनपुर और मुरादपुर में घर-घर जाकर जेवर साफ करने का झांसा देती थीं। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई थीं। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form