शाहजहांपुर के पुवायां काइनेटिक इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित गेम फेस्ट के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवारको सूर बाबा मैदान में खेला गया। फाइनल मैच बी. फार्मा थर्ड ईयर और डी. फार्मा फर्स्ट ईयर के बीच हुआ, जिसमें डी. फार्मा फर्स्ट ईयर की टीम ने छह रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डी. फार्मा फर्स्ट ईयर की टीम ने 12 ओवर में 141 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में बी. फार्मा थर्ड ईयर की टीम ने लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन निर्धारित ओवर में 134 रन ही बना सकी।
डी. फार्मा के जुनैद ने 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बी. फार्मा के अरवाज को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
मैच में अंपायरिंग अभिप्राय अग्निहोत्री और अमन कनोजिया ने की।
इस अवसर पर काइनेटिक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. विवेक गुप्ता, सचिव श्रीमती अंजलि गुप्ता सहित रजनीश कुमार, सुधीर पाठक, रवि कश्यप, अमन गुप्ता, अर्पित सिंह, रवि प्रकाश, उत्कर्ष पांडेय व आयुष मिश्रा मौजूद रहे। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।