ट्रैक्टर की टक्कर से चार वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढुकरी गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति के साथ जा रहे चार वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करर्खेड़ा गांव निवासी विश्वजीत अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र ऋतिक के साथ बाइक से सिंगापुर पनई गांव स्थित अपनी बुआ के घर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे ढुकरी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form