विधानसभा क्षेत्र पुवायां के ग्राम सिंगापुर खास में स्थित शारदा नहर (हरदोई ब्रांच) पर बने पुल की बदहाल स्थिति को लेकर एडवोकेट सुबोध कनौजिया ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुल को आमजन के लिए गंभीर खतरा बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
बंडा से ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रह चुके एडवोकेट सुबोध कनौजिया का कहना है कि उक्त पुल का निर्माण ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था, जो अब पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पुल का पश्चिमी हिस्सा नीचे की ओर धंस गया है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि यह पुल क्षेत्र का एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों सहित दोपहिया, चारपहिया और कृषि वाहनों का भारी आवागमन इसी पुल से होता है। बावजूद इसके अब तक न तो पुल की मरम्मत कराई गई और न ही पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया ।
विज्ञापन
एडवोकेट कनौजिया ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने, आवश्यकता अनुसार आपात मरम्मत या नए पुल के निर्माण की स्वीकृति देने तथा स्थायी समाधान होने तक सुरक्षा के वैकल्पिक इंतजाम करने की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर जर्जर पुल का मुद्दा
विज्ञापन