थाना खुटार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 729 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है, तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, 21 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक अनिल कुमार व उपनिरीक्षक अंकुर कुमार अपनी-अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोला रोड से जुड़ी सड़क और लंगोटिया बाबा मंदिर, लालपुर खुटार–मैलानी रोड पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध अफीम बरामद हुई।
पहले अभियुक्त ने अपना नाम नितिन पुत्र परिमाल, निवासी ग्राम कौरेया मुफरत, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी बताया। उसके कब्जे से 356 ग्राम अफीम बरामद हुई। दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम श्रीचन्द पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम जिझारपुर, थाना मैलानी, जनपद लखीमपुर खीरी बताया। उसकी तलाशी में 373 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने दोनों अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट में केस पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक मोटरसाइकिल भी बरामद की, जिन्हें मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।