पुवायां नगर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में राजीव चौक पर एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए नियमों को काला कानून बताते हुए उनका विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संगठन का कहना है कि U G C द्वारा लागू किए गए नए नियमों को तत्काल वापस लिया जाए।
जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती और नए नियम वापस नहीं लिए जाते, तो स्वर्ण समाज 8 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और ज्ञापन प्राप्त कर उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया।