जर्जर शारदा नहर पुल के निर्माण को लेकर विधायक से मिले सुबोध कनौजिया


 शाहजहांपुर की पुवायां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगापुर खास स्थित शारदा नहर (हरदोई ब्रांच) पर बने पुल की जर्जर और खतरनाक स्थिति को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को समाजसेवी एवं बंडा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे अधिवक्ता सुबोध कनौजिया ने विधायक चेतराम पासी से शिष्टाचार भेंट कर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया।
सुबोध कनौजिया ने विधायक को लिखित रूप में
 क्षेत्रीय विधायक चेतराम को समस्या से अवगत कराते अधिवक्ता सुबोध कनौजिया


 जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुल की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। पुल से गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने विधायक से मांग की कि जनहित और क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
विधायक चेतराम पासी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में संबंधित विभाग से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सुबोध कनौजिया ने बताया कि वे इस मुद्दे को पहले भी उठाते रहे हैं और जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुल की मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद जल्द ही इस जर्जर पुल की समस्या का समाधान होगा और आवागमन सुरक्षित हो 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form