हर सीएचओ रोज 10 आयुष्मान कार्ड बनाए, नहीं तो कटेगा मानदेय: डीएम


शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को प्रतिदिन कम से कम 10 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने होंगे, अन्यथा उस दिन का मानदेय काटा जाएगा।


कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने साफ कहा कि लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित एमओआईसी की भी जिम्मेदारी तय होगी और उनका वेतन भी काटा जाएगा।
बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण, कुपोषण की जांच और योजनाओं की निगरानी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, व्हीलचेयर और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को कहा गया। डीएम ने आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार तेज करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form