पुवायां। परशुराम नगर स्थित ट्यूलिप चिल्ड्रेन अकैडमी में समर कैंप 2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कैंप का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक, रचनात्मक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ड्राइंग, डांस, खेलकूद, क्राफ्ट गतिविधियों और स्विमिंग में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल शिवानी सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। समर कैंप में बच्चों ने मनोरंजक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रेया मिश्रा, दीपु शुक्ला, प्रिया मिश्रा, अदिति गुप्ता, जसकीरत कौर, अर्पिता सिंह, शगुन गुप्ता, रिमझिम गुप्ता, नम्रता अवस्थी, बादल मिश्रा, छाया गुप्ता, कल्पना शर्मा, ज्योतिका पांडेय एवं ललिता देवी का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षकगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार, अरविन्द कुमार, रजनीश कुमार, दिव्यांक अवस्थी, दिवाकर अवस्थी, हरविन्दर सिंह, अनस हुसैन इदरीसी, कृतिका सिंह, अंशिका पटेल, शिवांगी मिश्रा, अन्वेषा, मीनू शर्मा, इन्द्रजीत वर्मा एवं टिंकू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया। समर कैंप ने बच्चों को सीखने, खेलने और नई प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच प्रदान किया।