शाहजहांपुर के खुटार थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो फाइन क्वालिटी अवैध अफीम, 2 लाख 5 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। दोनों आरोपी जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लक्ष्मीपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोककर कार्रवाई की। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।