पुवायां में 31 जनवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय केशव कुंज पर आगामी 31 जनवरी 2026 को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जाग्रत हिन्दू समिति के अध्यक्ष राजा नंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विराट हिन्दू सम्मेलन 31 जनवरी को सूरज मैरिज लॉन, पुवायां में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में विश्व विख्यात संत एवं शिव भक्त प्रशांत प्रभु जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में ब्रज प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक विनोद जी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख नरेंद्र शुक्ल ने बताया कि शाहजीपुर विभाग में कुल 77 कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। विभाग के सभी नगरों और खंडों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
प्रेस वार्ता में माननीय संघचालक गोपीनाथ जी, जिला सह कार्यवाह विनोद, जाग्रत हिन्दू समिति के उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख राजीव शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form