शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बेटों के सामने ही अपने पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पत्नी कई घंटे तक कमरे में शव के पास ही बैठी रही।
सुबह जब देवर मजदूरी पर ले जाने के लिए भाई को बुलाने पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो महिला रोने-बिलखने का नाटक करने लगी। शक होने पर देवर घर के अंदर पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। चारपाई पर बड़े भाई का शव पड़ा था, जिसकी गर्दन कटी हुई थी और फर्श पर खून फैला था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पत्नी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ के दौरान मृतक के 5 वर्षीय मासूम बेटे ने बताया कि रात में दो लोग आए थे, जिन्होंने उसकी मम्मी के साथ मिलकर पापा का गला काट दिया। दोनों आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। बच्चे ने यह भी बताया कि आरोपियों ने चाकू दिखाकर उन्हें डरा दिया था।
देवर ने पुलिस को बताया कि भाभी का पिछले दो वर्षों से अपने ही सगे भांजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। करीब आठ महीने पहले गांव और परिवार के लोगों ने सुलह कराई थी, लेकिन हालात नहीं सुधरे।
देवर का आरोप है कि तीन महीने पहले महिला घर छोड़कर चली गई थी और कुछ दिन पहले ही वापस लौटी थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। देवर ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।भट्टपुरा चंदू निवासी बलराम की 12 साल पहले पूजा से शादी हुई थी बलराम के छोटे भाई राजू ने बताया बुधवार की रात को मैं और भाई बलराम गांव में भागवत कथा सुनने गए थे वहां से मैं अपने घर चलाया और अपने भाई अपने घर चले गया आज सुबह अपने भाई को मजदूरी पर ले जाने के लिए भाई के घर पहुंचा और आवाज लगे तो भाभी पूजा रोटी भी लगाते हुए बाहर आई और कुछ नहीं बोली घर के अंदर गया तो भाई का शव देख कर चीख पडा। पूछने पर भाभी ने बताया की भाई ने खुद गला काट लिया है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।