पुरानी रंजिश में युवक पर तेजाब डालने का आरोप, मां ने थाने में दी तहरीरपुलिस ने घायल को भेजा मेडिकल, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई


शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजाब डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित युवक की मां ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर  मारपीट करने और उसके बेटे के चेहरे पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, थाना पुवायां क्षेत्र के गांव निवासी रामकुमार की पत्नी नन्ही देवी का कहना है कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गुरुवार की सुबह  उसके बेटे दृगपाल पर पुरानी रंजिश के तेजाब डाल दिया जिससे उसके बेटे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया शिकायत करने पर मां और आरोपियों ने नन्ही देवी और उसके पुत्र दृगपाल के साथ मारपीट की। 
युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल घायल युवक को लेकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया युवक पर तेजाब का हमला किया गया था जिस कारण युवक का सर और चेहरा झुलसा हुआ पाया गया और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रवि करण ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।
घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form