जिला अस्पताल दवा लेने आई महिला लापता परिजनों ने गुमशुदगी की दी तहरीर


शाहजहांपुर राम प्रसाद बिस्मिल  जिला चिकित्सालय में दवा लेने के दौरान एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने  उच्चाधिकारियों को गुमशुदगी की तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के कैम्हारा गांव निवासी  अनिल कुमार की पत्नी  प्रेमलता अपने बेटे के साथ 7 फरवरी को दवा दिलाने के लिए राम प्रसाद बिस्मिल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची थे। बताया गया कि अस्पताल परिसर में दवा लेने की प्रक्रिया के दौरान उनकी मां अचानक लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कोई पता नहीं चल सका तो परिजनों में हड़कंप मच गया।
उनके बेटे का कहना है कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उन्हें विशेष देखरेख की आवश्यकता रहती है। घटना के बाद से परिवारजन गहरे मानसिक तनाव में हैं। महिला के पति ने मामले को लेकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपते हुए महिला की शीघ्र तलाश करने की मांग की है । अगर महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो कृपया करके --9838979661 पर जानकारी दे सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form