घर के जेवर लेकर फरार हुई बहू, कार्रवाई न होने पर सीओ से शिकायतचार माह पहले हुई थी शादी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप


शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सुनारा बुजुर्ग में विवाह के चार माह बाद ही बहू के घर से जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुवायां कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।



गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी लियाकत की पत्नी रवीना ने क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र अजीज की शादी 15 अक्तूबर 2025 को जिला लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव पाल निवासी रहनम पुत्री भुल्हन के साथ हुई थी। शादी का रिश्ता रहनम के बहनोई सब्बन एवं पप्पू  निवासी ग्राम कोटा मुगल चौकी महमदपुर थाना पसगवां जिला लखीमपुर खीरी ने कराया था।
रवीना के अनुसार, 5 जनवरी 2026 को वह किसी काम से बाहर गई थीं और घर पर उनकी बहू अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान बहू घर में रखे सोने के दो पेंडिल, एक मांगटीका, एक छोटी नथ, एक जोड़ी झाले तथा तीन जोड़ी चांदी की पायल लेकर फरार हो गई। घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
पीड़िता का कहना है कि उनकी बहू तीन माह की गर्भवती थी। जानकारी करने पर पता चला कि इससे पहले भी रहनम की शादी पुवायां थाना क्षेत्र के गांव करनापुर में हुई थी और वहां से भी जेवर लेकर चली गई थी।
परिजनों का आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form