पुवायां। नगर के मोहल्ला कसभरा आढ़त में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सोनी पांडे पत्नी किशन पांडे ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, उनके पति किशन पांडे किसी काम से बाहर गए थे और वापस ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास रिक्शे से उतरे, तभी पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ले के पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शोर-शराबा सुनकर जब सोनी पांडे अपने पति को बचाने मौके पर पहुंचीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान पति को गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव में आई पत्नी भी घायल हो गईं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पति का मोबाइल फोन भी छीन लिया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि तहरीर देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिससे परिवार में नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है।
पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की