महिला से बात करने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल


शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी रिश्तेदार महिला से बातचीत कर रहा था, जिस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से पेड़ में बांध दिया और पिटाई की।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर जिले का रहने वाला युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ खुटार क्षेत्र के एक गांव आया था। दोनों युवक एक रिश्तेदार के घर की महिला से बातचीत कर रहे थे। ग्रामीणों को आशंका हुई कि दोनों युवक महिला को भगाकर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की। एक युवक बाइक लेकर मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे रस्सी से बांधकर पेड़ से बांध दिया गया और उसकी पिटाई की गई।


घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर महिला का ससुर भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया था।
मामले में महिला के ससुर की तहरीर पर खुटार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form