रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में गूंजी किलकारी, सफर के दौरान महिला ने बच्ची को दिया जन्म

रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में गूंजी किलकारी, सफर के दौरान महिला ने बच्ची को दिया जन्म
रक्षावंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। बरेली से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस में एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चलती बस में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान बस में सवार अन्य महिलाओं ने प्रसव में मदद की।


जानकारी के मुताबिक महिला गोरी अपने पति अनिल और तीन बच्चों के साथ 27 अगस्त को औरैया डिपो की बस से बरेली से फर्रुखाबाद अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। महिला गर्भवती थी। रास्ते में अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए बस में मौजूद अन्य महिलाओं ने उसकी मदद की और चलती बस में ही महिला का प्रसव कराया गया।
बच्ची के जन्म के बाद बस में खुशी का माहौल हो गया। इसके बाद महिला और नवजात बच्ची को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। जच्चा-बच्चा की हालत ठीक होने पर शुक्रवार शाम महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह अपने पति और बच्चों के साथ फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गई।
चलती रोडवेज बस में बच्ची के जन्म की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, प्रसव के दौरान बस में मौजूद महिलाओं द्वारा की गई मदद की भी सराहना की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form